Team uklive
टिहरी : भारतीय जनता पार्टी नई टिहरी मंडल अध्यक्ष विजय कठैत की अध्यक्षता में चार दिसंबर को नरेंद्र मोदी की देहरादून मे होने वाली जनसभा के नई टिहरी मंडल से प्रत्येक बूथ से बूथ अध्यक्ष पालक शक्ति केंद्र संयोजक मंडल कार्यकारिणी सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष के साथ तैयारी बैठक संपन्न हुई जिसमें प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में जाने के लिए चर्चा और वार्ता हुई. कार्यक्रम में उपस्थित मंडल के महामंत्री गुरुप्रसाद चमोली, भूपेंद्र चौहान, मंडल उपाध्यक्ष हरि सिंह पुंडीर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज बरवाण, शक्ति केंद्र संयोजक दिनेश चमोली, मंडल मंत्री उर्मिला राणा, मंडल कोषाध्यक्ष सरला नेगी बूथ अध्यक्ष मीना सेमवाल, शक्ति केंद्र संयोजक शिवराज सजवान, संदीप चौहान, दीवान सिंह नेगी आदि मंडल की समस्त टीम बैठक में उपस्थित थी।

