चमियाला क्षेत्र में पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस एवं बाल दिवस कार्यक्रम के उपलक्ष में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जनसंवाद कार्यक्रम एवं जन जागरण रैली का हुआ आयोजन

Uk live
0

 रिपोर्टिंग ::सत्य प्रकाश  डोडियाल


घनसाली : चमियाला मे 2022 चुनाव को देखते हुए भीम लाल आर्य ने चमियाला क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ रैली आयोजन कर किया जन संवाद

चमियाला क्षेत्र के विभिन्न पार्टियों से आए भीम लाल आर्य के समर्थकों ने जनसंवाद कार्यक्रम के अलावा चमियाला बाजार में 2022 के चुनाव के हुंकार रैली का आयोजन किया है जिसमें सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।


कार्यक्रम में बोलते हुए भीम लाल आर्य ने कहा की स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के जन्मदिवस  एवं बाल दिवस के मौके पर समस्त कार्यकर्ताओं को संबोधित करते  हुए ,आने वाले 2022 चुनाव में कांग्रेश की सफलता निश्चित है और घनसाली विधानसभा से कांग्रेश के प्रत्याशी को निश्चित जनता का आशीर्वाद मिलेगा और सफलता हासिल होगी ।जिस प्रकार सभी क्षेत्र से कार्यकर्ताओं का क्षेत्रीय जनता का आशीर्वाद लगातार मिल रहा है उसके चलते निश्चित है निश्चित तौर पर कांग्रेश की सक्रियता को देखते हुए उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी अपनी सरकार बनाएगी ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कीर्ति सिंह पूर्व सैनिक एवं पूर्व प्रधान सुनार गांव ने की कार्यक्रम में वीर सिंह पूर्व सैनिक सुंदर सिंह सूबेदार एवं चंदन सिंह पोखरियाल पूर्व प्रधानाचार्य  के अलाव उमेद सिंह नेगी, सुंदर सिंह यशवंत गुसाई , सचिव,प्रधान संगठन  बेलम सिंह गुसाईं पूर्व प्रधान ,कुंवर सिंह रावत पूर्व प्रधानाचार्य ,पीपी बडोनी, जगत लाल ,मनमोहन रावत, उत्तमचंद दरब्यान सिंह नेगी, संजय लाल धरमलाल, विक्रम लाल प्रधान बर्नोली एवं आशीष जोशी अध्यक्ष युवा संगठन आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे

 इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस एवं बाल दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक भीम लाल आर्य के द्वारा जनसभा संबोधित की गई एवं कार्यकर्ताओं का 2022 के लिए उत्साह वर्धन किया गया साथी कार्यकर्ताओं को जनसंवाद कर क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने के लिए संदेश ज्ञापित किया गया इस अवसर पर पूर्व सैनिकों को शॉल ओढ़ कर सम्मानित किया गया

 इस दौरान कार्यक्रम का संचालन कुंवर सिंह रावत के द्वारा किया गया ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top