Team uklive
चम्बा : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा के तत्वाधान में कांग्रेस जनों ने ग्राम जसपुर में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की 132 वी जन्म जयंती के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा इस दिन को छात्र युवा सम्मान समारोह के रूप में मनाया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद डोभाल ने कहा कि हमारे देशवासियों का सौभाग्य था कि हमें प्रधानमंत्री के रूप में एक स्वतंत्र संग्राम सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरु जी जैसी विशाल सोच मिली जिन्होंने विकास की एक मजबूत नींव रखने का काम किया है आज भारत विकास की जिस पायदान पर है उसमें पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की अहम भूमिका है पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों को बहुत प्यार करते थे इसीलिए बच्चे उनको चाचा नेहरू कह कर पुकारते थे पूर्व ब्लाक प्रमुख चंबा एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष चंबा सोबन सिंह नेगी व विक्रम सिंह पवार ने कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू व उनके परिवार का इस देश के विकास में एक महत्वपूर्ण योगदान है आज चाहे बात अंतरिक्ष की हो या कोई अन्य हो पंडित जवाहरलाल नेहरु जी का विशेष योगदान रहा है.
महिला जिलाध्यक्ष बुद्धि प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत व ममता उनियाल ने पंडित जवाहरलाल नेहरु को नमन करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू एक विराट सोच के व्यक्ति थे जिनकी सोच के कारण ही आज भारत उन्नति के पथ पर है.
नगरपालिका अध्यक्ष सुमना रमोला ने कहा कि हमें पंडित जवाहरलाल नेहरू के पद चिन्हों पर चलकर अपने भविष्य को सवारना चाहिए हमें केवल अपने बारे में ही नहीं सोचना चाहिए बल्कि हमें अपने देश की विकास एवं उसके उन्नति के बारे में भी सोचना चाहिए। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य विशन सिंह नेगी ने पंडित जवाहरलाल नेहरु द्वारा किए गए देश निर्माण से लेकर विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला तथा विचार गोष्ठी में आए हुए बच्चों द्वारा भी पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन परिचय के बारे में अपने विचार रखें.
विचार गोष्ठी के उपरांत मेधावी छात्रों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया जिनमें मनीषा डोभाल, मोनिका गुसाईं, शिवानी डोभाल, अनुज, प्राची नेगी सुमित व अन्य बच्चों को काफी पैन देकर सम्मानित किया गया.
उक्त कार्यक्रम में ग्राम ग्राम सभा जसपुर के उपप्रधान जितेंद्र डोभाल, देवेंद्र ,धर्मेंद्र, कान्हा ,सूरज, सुमित, राहुल, चमन लाल डोभाल ,कन्हैया लाल ,डिंपल नेगी ,उर्मिला, पिंकी, निर्मला, सरोजनी आदि लोग उपस्थित थे.

