टैक्सी संचालकों की चल रही मनमानी की शिकायत पर धारचूला पहुंचे क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मुकुल अग्रवाल

Uk live
0

रिपोर्ट : नदीम परवेज 

धारचूला - लगातार यात्रियों  द्वारा मिल रही शिकायतों के बाद आज क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मुकुल अग्रवाल धारचूला पहुंचे ,धारचूला में  लगातार टैक्सी वाहनों  के द्वारा अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर शनिवार को  धारचूला के तवाघाट चौक पर वाहनों की चेकिंग की गई जिसमे यात्रियों के द्वारा बताया गया की टैक्सी संचालकों के द्वारा किराया सूची वाहनों में चस्पा नही किया गया है।

जहां किराया तीस रुपये है वहां चालीस लिया जा रहा है और वाहन स्वामियों के द्वारा मनमाने ढंग से सवारी भी बैठायी जा रही ।

 सात  किलोमीटर का तीस  रूपये तय है पर चालीस रुपए लिए जा रहे है जो उचित नहीं है । जिसके चलते आज उपजिलाधिकारी व परिवहन अधिकारी के द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया जिसमे  बहुत अनिमियता पाई गई । 

ओवरलोड , कागजों की खानापूर्ति , लाइसेस न होना । इस पर  परिवहन अधिकारी के द्वारा सख्त कार्रवाई कर अभी तक दस  वाहनों के चालान काटे गए है । आगे शिकायत मिलने पर वाहन सीज की कार्रवाई भी की जायेगी साथ ही सीमांत की कुछ सडके अभी मानक अनुसार न होने के सवाल पर  आरटीओ‌ अग्रवाल ने कहा कार्यवाही चल रही है । जल्द सभी सड़कें मानक अनुसार हो जायेंगी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top