रिपोर्ट : गणेश पुजारा
चम्पावत : आज सुबह १०:०० बजे करीबन एक महिला की लाश बहती हुई दिखाई दी जो चंपावत छेत्र के गड़ी गोट पुल के पास से बहती हुई दिन में तकरीबन ३:०० बजे जाली पर अटक गई.
जैसे क्षेत्रवासियों ने देखा तो इसकी तत्काल सूचना चौकी इंचार्ज दिनेश फर्त्याल को दी.
यह लाश एक महिला की है चौकी इंचार्ज दिनेश फर्त्याल ने जनता एवं पुलिस बल के सहयोग से लाश को बाहर निकाला समाचार लिखे जाने तक महिला की लाश कहां की है इसका कोई सुराग नहीं लगा.


