घनसाली मे कांग्रेस ने गाँधी जयंती पर आंदोलनकारियो, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया सम्मानित

Uk live
0

Team uklive


टिहरी : टिहरी में विधानसभा घनसाली की न्याय पंचायत पडागली म़ें गांधी  एवं शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवहान पर आयोजित कार्यक्रम में 

शनिवार को झंडा फहराने के बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया. 

जिसके बाद उत्तराखंड आन्दोलनकारियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित को सम्मानित किया गया. 

पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला ने कहा कि आज हमारे देश को आजादी दिलाने वाले राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्मदिवस है जिसको कांग्रेस द्वारा आंदोलनकारियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित कर मनाया गया है. 

उन्होंने कहा कि हमे अपने महापुरुषो के आदर्शो को अपनाना चाहिए जिससे देश का विकास हो. 

इस मौके पर काफी संख्या मे कांग्रेसजन उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top