रिपोर्ट : सत्यप्रकाश ढौंढियाल
घनसाली :: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर न्याय पंचायत देव विलेन की ग्राम पंचायत लेनी बुड़वा में भिलंगना के पूर्व प्रमुख धनीलाल शाह ने झंडा फहरा कर गोष्टी का आयोजन किया और जिसमें महात्मा गांधी एवं लाल बहदुर शास्त्री की जयंती पर
धनीलाल शाह ने संबोधन में कहा कि भारत की आजादी में अहम योगदान के साथ साथ जाऊं की उन्नति के लिए महात्मा गांधी जी स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी का योगदान सदैव याद किया जाएगा आज भी गांधीजी के आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है गांधी जी ने कहा था भारत की आत्मा गांवों में बसती है लेकिन आज जब आधुनिकता की अंधाधुंध दौड़ में हमारे गांव पीछे छूट रहे हैं और गांव से पलायन हो रहा है हमें गांव को और गांव की संस्कृति को जीवित रखने की जरूरत है
कार्यक्रम में प्रधान राजेश्वरी, चंद्रमणि उनियाल, पूर्व प्रधान कुमार सिंह, पूर्व प्रधान रामचंद्र सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुंदरलाल उनियाल, दौलत राम तिवारी, मोतीराम पैन्यूली, रामस्वरूप पैन्यूली, विशन लालसा, हीरा सिंह पवार बलदेव आर्य, राजेंद्र सिंह पवार, रामेश्वर प्रसाद उनियाल, देवी प्रसाद, मंगलायतन प्रसाद, सोहन सिंह, भरत सिंह आदि कांग्रेस युवा साथी मौजूद रहे।


