गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जन्मतिथि पर कराई निबंध प्रतियोगिता

Uk live
0

 रिपोर्ट : वीरेंद्र नेगी 

उत्तरकाशी:  गाँधी जयन्ती व लाल बहादुर शास्त्री  की जन्मतिथि पर ग्राम जसपुर निवासी स्वर्गीय सौरभ भट्ट जिनका जीवन सदैव अध्ययनरत छात्र छात्राओं के लिए समर्पित रहा की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा प्राथमिक विद्यालय जसपुर एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय जसपुर के छात्र छात्राओं के बीच प्रतियोगिताएं जिनमें( निबंध,भाषण, पेंटिंग) प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया।

 जिसमें उक्त प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय, तृतीय आने वाले छात्र छात्राओं को उनके परिजनों द्वारा पुरस्कृत किया गया साथ ही उक्त विद्यालयों में वर्ष भर अच्छी परफॉर्मेंस वाले छात्र स्टूडेंट ऑफ द स्कूल (Student of the School) प्राथमिक विद्यालय में कु0 अनुष्का उच्च प्राथमिक विद्यालय में कु0 पूजा सेमवाल  रही। 


साथ ही सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय, तृतीय आने वाली छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार से सम्मानित किया गया एवं साथ ही सभी अध्ययनरत छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। 

उक्त सभी पुरस्कार स्वर्गीय सौरभ भट्ट की माता  पार्वती भट्ट द्वारा एवं पिता  सुरेश चंद्र भट्ट द्वारा छात्र-छात्राओं को वितरित किए गए।

इस अवसर पर स्वर्गीय सौरभ भट्ट के छोटे भाई आकाश भट्ट द्वारा अवगत करवाया गया कि उनके बड़े भैया का जीवन सदैव छात्र-छात्राओं के हितों के लिए समर्पित रहा है और उनकी स्मृति के लिए उन्होंने यह संकल्प लिया की वह छात्र कल्याण के लिए आने वाले दिनों में एक संगठन का गठन करेंगे जो ग्रामीण अंचलों में छुपी हुई प्रतिभाओं को ढूंढ निकालने का प्रयास करेंगे।

स्वर्गीय सौरभ भट्ट एक बहुत ही होनहार युवा थे जिनका जीवन सदैव छात्रों को पढ़ाने में एवं छात्र हितों में समर्पित रहा जो कि उन्होंने अपनी शिक्षा और अध्यापन का कार्य देहरादून में आजीवन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top