नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने राष्ट्रपिता महत्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नगर में हो रहे विकास कार्यों का निरक्षण किया

Uk live
0

 रिपोर्ट : वीरेंद्र नेगी 

उत्तरकाशी:  नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने राष्ट्रपिता महत्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नगर में हो रहे विकास कार्यों का निरक्षण किया। वही नगर पालिका द्वारा तिलोथ वार्ड में सड़क किनारे बैठने की व्यवस्था को देखते हुए बेंच लगवाये। 

अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने बताया कि वर्तमान समय में लोग अपनी हेल्थ को लेकर नगर में बिभिन्न छेत्रों में गुमने के लिए अक्सर जाया करते है। कई लोग केदार घाट झूला पुल से होते हुए एमडीएस विद्यालय की ओर व कुटेटी देवी मंदिर की ओर लोग घूमने जाया करते हैं जहां पर बैठने की उचित व्यवस्था ना होने के चलते लोगों को अक्सर सड़क के किनारे पिल्लर पत्थर पर बैठा देख अव्यवस्था देखने को मिल रही थी जिसे  प्राथमिकता देते हुए नगर पालिका ने इस क्षेत्र में बैठने की उचित व्यवस्था कराते हुए  स्थाई बैंचों का निर्माण करवाया है। वही इनको सुरक्षित रखना नगर वासियों की प्राथमिकता है।

वही इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सहित सभासद देवराज बिष्ट बुद्धि सिंह राणा पालिका अध्यक्ष सलाहकार सुनील कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top