खांडखाला मे अवैध मस्जिद को प्रशासन द्वारा हटाए जाने का विश्व हिन्दू परिषद ने किया स्वागत

Uk live
0

रिपोर्ट : यशपाल सजवाण 


चम्बा :  विश्वहिन्दू परिषद टिहरी के कार्यकर्ताओं ने प्रेस वार्ता के माध्यम से टिहरी के कोटि कलोनी खांडखाल में बॉध के निकट  अतिक्रमण कर बनाये गए टीन सेडो व मस्जिद रूपी ढांचे को  शांति पूर्वक ढ़ग से हटवाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद कर आभार जताया।वार्ता में विहिप ने पहाड़ों में बढ़ते जनसंख्या  असंतुलन को रोकने के लिए सरकार एवं प्रशासन से बाहरी लोगों का सही तरीके से सत्यापन करने, फर्जी तरीके से बनाये गए सरकारी दस्तावेजों की जाँच करने, व इन्हें सरक्षंण देने वाले स्थानीय व राजनैतिक व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की।

रविवार को टिहरी के एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में विहिप कार्यकर्ताओं ने 20 सालों  से टिहरी खंडख़ाल में बाँध के पास अतिक्रमण कर बनाये गये टिन सेड एवं मस्जिद रूपी ढांचे जो बाँध के लिए खतरा थे।को शांतिपूर्ण ढंग से हटवाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद कर आभार प्रकट किया।विहिप के जिला मन्त्री यशपाल  सजवाण ने कहा कि टिहरी बॉध की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए बंधा के ठीक ऊपर अतिक्रमण कर बनाये गये टीन सेडो व मस्जिद रूपी ढांचे को हटाना आवश्यक था।क्योंकि इन टिन सेडो में हर हफ्ते बाहरी लोगों की भारी भीड़ जमा होती थी।और आस पास का सामाजिक सोहार्दय भी बिगड़ रहा था।इस अतिक्रमण को हटाने लिए विहिप एवं अन्य संगठन लंबे समय से लगातार शासन प्रशासन से मांग कर रहे थे।जिसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शांतिपूर्ण ढंग मामले का हल निकाला।कहा कि पहाड़ो में कुछ समुदाय विशेष के लोग  अपने समुदाय की जनसंख्या बढ़ाने के लिए और कुछ राजनीतिक व्यक्ति वोट बैक के लिए पहाड़ो में जनसंख्या संतुलन को बिगाड़ने का कार्य कर रहे हैं। ये लोग विशेष समुदाय के बाहरी लोगों को जमीन दान देकर पहाड़ के ग्रामीण क्षेत्रों, कस्बों व नगरों में बसाने का कार्य कर रहे हैं।जिसके कारण इन क्षेत्रों में लव जिहाद, लैंड जिहाद व धर्मांतरण तेजी से बढ़ रहा है।विहिप जिलाध्यक्ष सुरम तोपवाल ने कहा कि कस्बों व नगरों में विशेष समुदाय के लोगों द्वारा हर हफ़्ते भीड़ एकत्र कर उन क्षेत्रों का माहौल खराब कर रहे हैं।जिससे आस पास के अन्य समुदाय को परेशानी का सामना करना पड़ता है।विहिप कार्यकर्ताओं ने शासन व प्रशासन से बाहरी व्यक्तियों के सही ढंग से सत्यापन करने, उनके द्वारा फर्जी तरीके से बनाये गए सरकारी कागजों की जाँच करने और बाहरी लोगों को सरक्षण देने वाले स्थानीय व राजनैतिक व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की।कहा कि जनसंख्या संतुलन बिगाड़ने वालों के खिलाफ विहिप अभियान चला  इन गतिविधियो में शामिल लोगों के खिलाफ कार्यवाही करेगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top