Team uklive
टिहरी : ग्रामसभा ढुंग में एक बैल को बाघ ने सिल्यार नामे तोक दरवाजा तोड़ के दबोचा लिया बैल के मालिक मकान लाल पुत्र भादू लाल का है जो एक गरीब परिवार से है यह पांचवां बैल है जो बाघ का शिकार हो गया है.
वन विभाग की टीम द्वारा मौके पर निरीक्षण किया गया परन्तु निरिक्षण करने वाला स्टाफ शराब के नशे मे था प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार तथा ग्राम प्रधान भी मौके पर मौजूद रहे ।
शीशराम बड़ोनी ने बताया कि इतने समय से ये घटनाएं हो रही है लेकिन वन विभाग की ओर से कोई सुध नहीं ली गई वन विभाग की लापरवाही के कारण ग्रामीणो मे भय का महौल बना हुआ है । गांव की माता बहने घास लकड़ी के लिए जंगल जाते हैं ऐसे में उनके लिए खतरा बना रहेगा.
वन विभाग और प्रशासन से निवेदन है कि इस मामले में जल्दी समय रहते निस्तारण किया जाए ताकि आने वाले खतरे से बचा जा सके ।
और साथ ही गरीब व्यक्ति को क्षतिपूर्ति भी तुरंत प्रदान की जाय ।


