रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : गांधी जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मण्डल इकाई जाखणीधार के अध्यक्ष उदय रावत के नेतृत्व में जगह सफाई अभियान चलाया गया और महात्मा गांधी के आदर्शों को जीवन में उतारने को प्रेरित किया गया। इसी क्रम मे क्षेत्र के पुरातन देवलसारी मंदिर के चारों तरफ खरपतवार, कूड़ा करकट हटाया गया। इस अभियान में जिला मीडिया प्रभारी डॉ० प्रमोद उनियाल, विजय हटवाल, जय सिंह, गौरब भट्ट, अजय सिंह, हर्षमणि सेमवाल, ज्योति, अंकित, राहुल आदि उपस्थित रहे।
वहीं गाँधी जयंती पर टिहरी के बीजेपी कार्यालय मे जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी के नेतृत्व मे महात्मा गाँधी, लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया.
जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने कहा कि खादी को देश मे महात्मा गाँधी ने शुरू करवाया जिनसे प्रेरित होकर लोगों ने स्वदेशी शुरू किया.
वहीँ मीडिया प्रभारी डॉ प्रमोद उनियाल ने कहा कि महान बिभूति रहे महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शो पर हमे चलना चाहिए.
आज देश मे हर जगह पर खादी ग्रामोद्योग खुले हैं जो हमारी स्वदेशी परंपरा को बढ़ावा दें रहे हैं. आज बाहरी देश भी हमारे स्वदेशी वस्तुओ को अपना रहे हैं जो हमारे लिए गर्व की बात हैं.
इस मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओ ने सफाई अभियान भी चलाया.
इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, मुख्य मीडिया प्रभारी डॉ प्रमोद उनियाल, मण्डल अध्यक्ष विजय कठैत, असगर अली, भूपेंद्र चौहान, रवि सेमवाल, ब्लॉक प्रमुख अनीता देवी, खेम सिंह चौहान,
आदि उपस्थित रहे.




