Team uklive
देहरादून : गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर नगर निगम देहरादून में अभिषेक रुहेला , MNA द्वारा सर्वप्रथम देश की दोनों महान हस्तियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए. पश्चात सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगणों द्वारा पुष्प अर्पित किए गए.
MNA के द्वारा सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और सभी के साथ बैठकर गांधी जी के प्रिय गीत गाए गए. इसके पश्चात आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव में स्वच्छता के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के मद्देनजर स्वच्छता सम्मान प्रमाण पत्र भी मुख्य नगर आयुक्त द्वारा दिए गए.
इसके पश्चात MNA तथा क्षेत्रीय पार्षद की उपस्थिति में बल्लूपुर चौक पर भारत की 75 वीं वर्षगांठ आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन जन समुदाय भीड़ किया गया और उसके बाद सफाई अभियान चलाया गया.
उधर आजादी के इस उत्सव तथा गांधी जयंती के अवसर पर मुख्य नगर आयुक्त की नई पहल पर नगर के प्रत्येक क्षेत्र में जो भी पर्यावरण मित्र कार्य कर रहे हैं उनके सुपरवाइजरो के माध्यम से उन्हें मिष्ठान मौके पर ही उपलब्ध कराया गया.
कार्यक्रम में मुख्य नगर आयुक्त के अलावा अपर नगर आयुक्त जगदीश लाल, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कैलाश जोशी, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आरके सिंह, सहायक नगर आयुक्त शांति प्रसाद जोशी, रविंद्र दयाल, वीजल दास, संबंधित क्षेत्र के पार्षद अंकित अग्रवाल एवं सविता गुप्ता , नगर निगम के सभी सफाई निरीक्षक सुपरवाइजर, पर्यावरण मित्र, स्वच्छता फील्ड में कार्य कर रहे एनजीओ, आदि उपस्थित रहे .



