गाँधी जयंती पर मनाया गया एक दिवसीय भू जल संरक्षण कार्यक्रम
Uk live
अक्टूबर 02, 2021
0
रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
प्रतापनगर - दो अक्टूबर गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर ग्राम सभा कठुली चंपाधार में एक दिवसीय भू जल सरंक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जनसंवाद के माध्यम से भू जल सरंक्षण के बारे में अवगत करवाया गया तथा क्षेत्रीय जनता के समक्ष विचार विमर्श कर भू जल सरंक्षण पर अपनी अपनी बातें रखी, इस अवसर पर कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के पूर्व राज्य मंत्री प्रेमदत्त जुयाल और कफलोग धारमंडल से जिला पंचायत सदस्य बलवंत रावत , डॉ मोहन सिंह पंवार,डॉ रविकल्यान, डॉ विकास तोमर, डॉ राजेश भट्ट, डॉ मनोज परमार, महिपाल सिह पंवार आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम समापन के अंत में कफलोग धारमंडल से जिला पंचायत सदस्य बलवंत रावत ने डॉ मोहन सिंह पंवार को श्री देव सुमन विश्व विद्यालय में कुलसचिव बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।