गजा, टिहरी मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर बीजेपी कार्यकर्ताओ ने की श्रद्धांजलि सभा

Uk live
0

 रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 


टिहरी :  नगर पंचायत गजा में गौंसारी गजा बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करने के साथ ही भावपूर्ण स्मरण किया गया । भावपूर्ण स्मरण करते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष व नगरपंचायत गजा के मनोनीत सभासद जोत सिंह चौहान ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी , उत्कृष्ट संगठन कर्ता , अंत्योदय के प्रणेता स्व. पं दीनदयाल उपाध्याय जी ऐसे व्यक्ति थे जो धरती को मातृभूमि के रुप में देखते थे तथा उनका कहना था कि यह देश ऐसे लोगों का समूह है जो एक लक्ष्य और आदर्श के साथ जीवन जीते हैं ।  सभासद विनोद चौहान ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजनीति के साथ साथ साहित्य में भी रुचि रखते थे । भारतीय जनता पार्टी गजा के वरिष्ठ सदस्य ताजबीर सिंह खाती ने कहा कि उनके कदमों पर चलकर आज भा ज पा पूरे देश की मजबूत पार्टी हो गई है ।  वक्ताओं ने कहा कि वे महान चिंतक , विचारक , दार्शनिक होने के साथ ही योग्य राजनेता व कुशल पथप्रदर्शक रहे हैं । पूर्व मंडल अध्यक्ष जोत सिंह चौहान सहित सभी लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किये ।  इस कार्यक्रम में गम्भीर सिंह नयाल , उम्मेदसिंह पयाल , इतेनदर सिंह नेगी , बरुण चौहान , ताजबीर सिंह खाती , बलबीर सिंह चौहान , जितेंद्र सिंह चौहान , इतबीर सिंह नेगी , ज्ञान सिंह नेगी उपस्थित रहे ।  जयंती मनाने के बाद मिष्ठान वितरण भी किया गया ।

 दूसरी ओर नगर पंचायत गजा की अध्यक्ष  मीना खाती ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती आज विधानसभा नरेन्द्र नगर के सभी बूथों पर धूमधाम से मनाई गई है तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर कार्य क्रम आयोजित करने पर बधाई दी । मीना खाती ने कहा कि हर कार्यकर्ता उत्साहित है ।
दूसरी ओर टिहरी मे बीजेपी कार्यकर्ताओ ने दीनदयाल पार्क मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया. 
पुष्प अर्पित करने वालो मे जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, मण्डल अध्यक्ष विजय कठैत, मीडिया प्रभारी रवि सेमवाल, भूपेंद्र चौहान, जिला पंचायत सदस्य सोना सजवाण, ब्लॉक प्रमुख अनीता देवी, असगर अली, जिला पंचायत सदस्य बलवंत रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख खेम सिंह चौहान, नरेश नेगी, प्रकाश डोभाल, थपलियाल, रामलाल नौटियाल, सहित काफी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे. 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top