रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : चम्बा ब्लॉक में एन०एच०एम० कार्यकारणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर विकास पुण्डीर, उपाध्यक्ष पद पर संगीता चौहान, कोषाध्यक्ष पद पर हिमांशु नेगी का चयन किया गया.
सचिव पद पर दो कर्मियों दिनेश रतूडी, डा० सुमित भटट द्वारा नामांकन किया गया, जिसमें कुल 52 कर्मियों में से 36 कर्मियों ने अपने मत का प्रयोग किया गया जिसमें दिनेश रतूडी को कुल 28 वोट पड़े एवं डा० सुमित भटट को 8 वोट से संतोष करना पड़ा इस प्रकार दिनेश रतूडी सचिव पद पर निर्वाचित हुए. मीडिया प्रभारी पद पर डा० सुमित भट्ट को सर्वसम्मति से चुना गया किन्तु उनके द्वारा पद ग्रहण करने से इन्कार कर दिया गया अतः नई कार्यकारणी द्वारा नया नाम न आने तक मीडिया प्रभारी पद का दायित्व सचिव दिनेश रतूडी को ही सौपा गया ।


