रिपोर्ट : गणेश पुजारा
खटीमा : आज थाना दिवस के उपलक्ष में चकरपुर चौकी प्रभारी धीरज वर्मा के सानिध्य में कूटरी सरकारी हॉस्पिटल के सामने शिविर लगाकर जनता की समस्याएं सुनी और उसे जल्द से जल्द निपटाने तत्काल कार्यवाही की गई चौकी प्रभारी श्री धीरज वर्मा जी ने बताया कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान चलाया गया है और और घरों में होने वाली हिंसा कच्ची शराब के खिलाफ एवं अन्य नशों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा जिससे कि क्षेत्र में बढ़ रहे युवाओं में नशे की लत से छुटकारा मिल सके और क्षेत्र को आदर्श बनाने में समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की कि घरों में होने वाली हिंसा के खिलाफ आवाज अवश्य उठाएं पुलिस को तत्काल खबर करें जिससे कि गांव में किसी भी प्रकार की महिला हिंसा या अन्य हिंसा ना हो हमारा क्षेत्र आदर्श बन सके इस मौके पर हेड कांस्टेबल हरीश जोशी सुरेंद्र गुंजियाल नवीन चंद् रजवार पीआरडी जवान दीपक कुमार प्रधानाचार्य श्री पूरन जोशी पूर्व ग्राम प्रधान संदीप राणा वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह दी गारी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इशाक अहमद आदि लोग मौजूद रहे.



