रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
नई टिहरी। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम विचार मंच व सम्राट स्पोर्टस एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में नगर पालिका हाल में कोरोना काल में बेहतर काम करने वाले कोरोनायोद्धाओं को सम्मानित करने का काम किया गया, साथ ही टिहरी की स्थानीय लोक संस्कृति व परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए गहन चर्चा भी क्षेत्र के लोगों से की गई।
नगर पालिका हाल में मंच व स्पोर्टस एकेडमी के पदाधिकारियों ने कोरोना योद्धाओं के रूप में सामाजिक, राजनैतिक व स्थानीय स्तर पर बेहतर कार्य करने वालों में ऐडवोकेट शांति प्रसाद भट्ट, नागरिक मंच के सुंदर लाल उनियाल, होटल एसोसियेशन के लक्ष्मी प्रसाद, दीवान सिंह नेगी, मुशर्रफ अली, राकेश राणा, जिपंस जयवीर सिंह रावत, देवेंद्र नौडियाल, प्रताप गुसांई,राजेंद्र कुमार, यशपाल पंवार, दीपक चमोली सहित पत्रकारों आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का काम किया। सम्मान के बाद स्थानीय संस्कृति को लेकर गतिविधियों को बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की गई। जिसमें देवेंद्र दुमोगा, सुंदरलाल उनियाल, शांत प्रसाद भट्ट आदि ने पुरानी टिहरी की गतिविधियों को याद करते हुये इसके लिए ठोस पहल करने की पैरवी करते हुये कहा कि प्रबुद्ध लोगों को एक साथ बैठक राजनीति से हटकर टिहरी शहर के विकास सहित यहां की स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ठोस रणनीती बनाकर उस अमल करना होगा। इस मौके पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशद आलम, मंच के प्रदेश सचिव राजेश नेगी, मंच की महिला विंग की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षा ख्याती शर्मा, मंच के जिलाध्यक्ष अरविंद कोठारी, शहर अध्यक्ष विपिन जैन, शाद हसन, सतीश बलूनी, ईमरान अली, दिवाकर बेलवाल, फहाद शेख, अमित बिष्ट, वसीम सिद्धिकी, विकास गुसाईं, रोबीन रांगड़, गौरव आदि मौजूद रहे।



