भाजपा सत्तासीन होने के बावजूद पिछले साढ़े चार सालों से जनाकांक्षाओं पर खरी नही उतरी :सजवाण

Uk live
0

रिपोर्ट : वीरेंद्र नेगी 

उत्तरकाशी : विधानसभा चुनाव 2022 चुनावी वर्ष में हर कोई अपनी दावेदारी ओर जीत की ताल ठोंक रहा है, लेकिन जनमत किस करवट होगा इसका विश्लेषण जनता कर चुकी है। चुनावी रण में कोन किस पर भारी है ये तो समय आने पर ही पता चलेगा किन्तु जमीनी हकीकत ओर जनता के रुझान से स्पष्ट है.किसको गंगोत्री विधान सीट देती है जनता . 

वहीं पूर्व गंगोत्री विधायक सजवाण ने भी  अपनी कार्यशैली का परिचय देते हुए कहा..

वर्तमान परिदृश्य में विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के पास ऐसा कोई  लीडर ही नही है जो उनके समकक्ष दिखे। अभी हाल ही में कुछ दिन पूर्व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे तीरथ सिंह रावत भी सजवाण  के जनाधार को देख गंगोत्री से चुनाव लड़ने की हिम्मत नही जुटा सके। 

 उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव फरवरी 2022 में होना निश्चित है, ऐसे में यहां चुनावी बिगुल बज चुका है। कांग्रेस पहले से ही अपने नेता विजयपाल सजवाण के नेतृत्व में जनता की आवाज को बुलंद किये है, जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों और मूलभूत समस्याओं पर लगातार जनाक्रोश रैली ओर सड़कों पर उतरकर उन्होंने अपनी ताकत को पूरी एकजुटता से दिखाया भी है। लेकिन भाजपा सत्तासीन होने के बावजूद पिछले साढ़े चार सालों से जनाकांक्षाओं पर खरी नही उतर पायी है।

 

सजवाण ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा गंगोत्री में अनेक धड़ों में बंटी भाजपा सिर्फ स्वार्थ की लड़ाई तक सीमित है। बिडम्बना ये है कि थोलों, मेलों ओर भागवत कथाओं में बड़ी-बड़ी बाते करने वाले इनके नेता  सरकार में होते हुए भी भविष्य का सपना दिखा रहे है। 

जहां पिछले साढ़े चार सालों से विपक्ष में रहते विजयपाल सजवाण  विधानसभा के हर गांव की जनता से जुड़े रहे, सुख दुःख में लोगों के बीच मौजूद रहे और हर मुश्किल वक्त मे लोगों की मदद की, वहीं सरकार में रहते भाजपा के नेतागण केवल चुनावी बेला में अपना चेहरा दिखाकर नजर उतार रहे है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top