रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय द्वारा चलाई गई मुहिम मे कई नवयुवको ने भाग लिया जिसमे खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया.
किशोर ने कहा कि टिहरी का युवा आज टैलेंटेड होते हुए भी पिछड़ गया है. आज इन युवाओं को मार्गदर्शन की जरुरत है.
हमारे उत्तराखंड मे कई प्रतिभाये हैं बस जरुरत है उनको मंच उपलब्ध करवाने की जिसको हमारे द्वारा एक मुहिम के तौर पर छेड़ा गया है जिसमे आज टिहरी के हजारों युवा मन से जुड़ रहे हैं.
किशोर ने कहा जो भी युवा खेल मे अपना भविष्य बनाना चाहता है हम उसको मंच उपलब्ध करवा रहे हैं और उनको सम्मानित करने के साथ ही सारी सुबिधाये भी उपलब्ध करवाई जायेगी जिससे टिहरी का युवा राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन कर सके.
उन्होंने युवाओं को इस मुहिम मे बढ़- चढ़ कर भाग लेने की अपील भी की.
किशोर ने कहा कि पहल हमारी और मेहनत युवाओं की रंग जरूर लाएगी ऐसा मुझे बिश्वास हैं.
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, शांति भट्ट, लक्ष्मी भट्ट, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला, महिला जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, राजेंद्र डोभाल, देवेंद्र नौडीयाल, आशा रावत, पिंकी रावत, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कपिल जोशी, राजेंद्र भंडारी, मुसरर्फ अली,सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
मंच संचालन कुलदीप पंवार ने किया.



