बौराड़ी मिलन केंद्र मे हुई कांग्रेस आउटरीच कमेटी की बैठक संपन्न

Uk live
0

 रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 


नई टिहरी : रविवार को बौराड़ी मिलन केंद्र मे आउटरीच कमेटी की बैठक आउटरीच कमेटी के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता मे संपन्न हुई. 
जिसके मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय थे. 
धीरेन्द्र प्रताप ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी ने परिवर्तन यात्रा निकाली है जिसका मुख्य उद्देश्य इस सरकार के काले कारनामो से जनता को अवगत करवाना है. 
उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि इस सरकार के मुख्यमंत्री केवल झूठ फैलाने का कार्य करते हैं. 
राज्य आंदोलनकारियो को आज तक वो सम्मान नही मिला जिसके वो हकदार थे परन्तु मुख्यमंत्री आंदोलनकारियो को झूठा सम्मान देने की बात करते हैं. 
इस सरकार को राज्य निर्माण आंदोलनकारियो की मांगो को पूरा करना चाहिए. 
धीरेन्द्र प्रताप ने कहा कि किशोर उपाध्याय द्वारा चलाई गई मुहिम वनाधिकार आंदोलन हमारा हक - हकूक है और ये हमे मिलना ही चाहिए. 
सरकार द्वारा देहरादून मे एप्पल फेस्टिवल करवाया गया और हर्षिल के सेब को रखने के लिए उत्तरकाशी मे बनाया गया कोल्ड स्टोर धूल फांक रहा है ऐसे मे इस फेस्टिवल को करवाने का क्या औचित्य था ये समझ से परे है. 
आज महगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार मे हम पहले नम्बर पर हैं ऐसे मे सरकार कैसे जनता का विश्वास जीत पायेगी. 
वहीँ उन्होंने आम आदमी पार्टी को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि आप पार्टी दिल्ली से चलकर उत्तराखंड मे अपनी जडे फैलाना चाहती है जिस कारण आप उत्तराखंड मे रोजगार, बिजली को लेकर लोगों मे भ्रम फैला रही है लेकिन आप को पता नही है ये धरती आंदोलनकारियो की भूमि है आप यहाँ के लोगों को गुमराह नही कर सकती. 
इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, जिलाध्यक्ष राकेश राणा, शांति भट्ट, राजेंद्र डोभाल सहित काफी संख्या मे कमेटी सदस्य उपस्थित रहे. 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top