चार माह से बन्द तवाघाट सोबला दारमा चौदास मार्ग के लिये ज्ञापन

Uk live
0


रिपोर्ट : नदीम परवेज़ धारचूला

धारचूला : भारतीय जनता पार्टी  ST  मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नबियाल ने चार  महीनों से बंद पड़ी चोदास घाटी व दारमा वैली सडक को  खोलने के लिए उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन कोज्ञापन  भेजा गया 

उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार की अनुपस्थिति के कारण ज्ञापन  नाजिर धर्म  सिंह नपलचयाल ने रिसीव किया 

विडंबना की बात है कि लगभग 4 महीने से चोदास की हालत त्रस्त है.  खानपान और दवाइयों की समस्या है यहां पर इस रोड को जल्द से जल्द खोलने में संबंधित विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

 सामान्य चोट या बीमारी पर दवाई सामग्री उपलब्ध नहीं है।

 अभी सामूहिक पूजा है लोग दूर-दूर से आएंगे लेकिन प्रशासन की ओर से भी कोई परमानेंट व्यवस्था नहीं है आपदा में पीड़ित मरीजों को भी हेली से लाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

तवाघाट से कंज्योति तक के सोलह  किलोमीटर के मार्ग के कार्यों में तेजी लाना जरूरी है तो इससे दारमा और चोदास दोनों घाटियों के लोगों को राहत मिलेगी

भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं धारचूला बचाओ अभियान के अध्यक्ष  वीरेंद्र सिंह नबियाल के  साथ-साथ इंद्र सिंह नपलचयल एवं योगेश सिंह गर्बियाल,   चोदास के पीड़ित गांवों के मातृशक्ति शामिल रही.

कहा कि  महीलाओं में भी काफी परेशानी हो रही है. गर्भवती महिलाओं को लाने को हैली सेवा नाकाफी रही है ।एक हैलीकॉप्टर बिमारी सब जगह इसलिए सडक मार्ग आवश्यक है । प्रशासन संज्ञान लें अन्यथा आन्दोलन भी करना पड़ेगा तो हम तैयार हैं.

महीलाओं में शशिकला,दशरथी, रूपा, शीला मनीषा,  श्वेता , देवकी, अरुणा, सुनीता चोदास घाटी के मात्र शक्तियों ने भी अपनी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष  रखा..

बता दें सीमांत का चोदास एवं  दारमा घाटी लगभग  चार महीने से आपदा से पीड़ित हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top