रिपोर्ट : वीरेंद्र नेगी
उत्तरकाशी: प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण ने आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों एवं उनके साथ आये तीमारदारों से मिलकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भर्ती मरीजों का हाल चाल जानकर अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।
उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ सफाई एवं सौंदर्यीकरण पर चिंता व्यक्त कर रोगियों के लिए साफ वातावरण में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन की कमी से जिला चिकित्सालय की स्थिति खस्ताहाल है. जगह-जगह गंदगी का अम्बार पड़ा है। कोविड के दौरान मास्क, सैनिटाइजर और दवा खरीद में भारी घोटाले की आशंका जताई गई है. जिसकी उन्होंने उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की.



