Team uklive
टिहरी : शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हरिओम भट्ट के नेतृत्व में एनएसयूआई साथियों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिलाध्यक्ष हरि ओम भट व प्रदेश सचिव कुलदीप पवार कहा कि राजीव गांधी जी ने देश में सूचना क्रांति को ला कर देश में एक बड़ी क्रांति लाई थी जिसके फलस्वरूप आज भारतवर्ष कई आयामों को छू रहा है सूचना की क्रांति, आईटी क्रांति , पंचायत राज, महिला, युवाओं को आगे बढ़ाना इत्यादि के लिए भारत का युवा हमेशा राजीव जी को याद करेगा कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के सचिव कुलदीप पवार ,राजेंद्र प्रसाद डोभाल, देवेंद्र नौटियाल ,दीपक चमोली, एनएसयूआई साथी विपिन उमेश अर्जुन आदि साथियों ने रक्तदान किया.



