खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी पहल का सपना होगा साकार : बैडमिंटन खेल में अपना कैरियर बनाने वाले जनपद के युवाओ के लिए अच्छी खबर

Uk live
0

रिपोर्ट : वीरेंद्र नेगी 


उत्तरकाशी : उत्तरकाशी मनेरा स्टेडियम परिसर में नए मॉडल का इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का कार्य अंतिम चरण में है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण सेवा को अगले तीन सप्ताह के भीतर बैडमिंटन कोर्ट के वुडन फ्लोर का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए है।


 2 करोड़ 19 लाख की लागत से निर्माणाधीन इंडोर बैडमिंटन कोर्ट के अस्तित्व में आने से यहां राज्य एवं जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता हो सकेगी। 


 जिलाधिकारी ने कहा कि वुडन कोर्ट बनने से हमारे प्रतिभावान खिलाड़ी अपनी प्रेक्टिस कर सकेंगे। तथा भविष्य में यदि यहां राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होती है तो उन्हें सीखने का अवसर भी प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ यहां के युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top