रिपोर्ट : भगवान सिंह
पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर विधानसभा के पाबो ब्लॉक में जम्मू कश्मीर में राजौरी मे आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान ग्राम सभा सालाना पौड़ी गढ़वाल के वीर सपूत, 16-गढ़वाल रायफल के सूबेदार राम सिह के शहीद होने की दुखद खबर है.
वही गांव लोगों को इस बारे में पता लगा तो गांव में शोक की लहर उठ गई और गांव में दुख का मातम है.
सूबेदार राम सिंह भंडारी 30 साल की सेवा के बाद फरवरी 2022 में सेवानिवृत होने वाले थे उनका परिवार वर्तमान में मेरठ में रहता है.
शहीद भंडारी के परिवार में पत्नी दो बेटियां व एक बेटा है शुक्रवार सुबह शहीद के पार्थिव शरीर के मेरठ लाये जाने की जानकारी मिली वहीं उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूबेदार राम सिंह की शहादत पर गहरा शोक जताया और आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आशुतोष नेगी ने भी दुख ब्यक्त किया.
पूर्व शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने भी शोक जताया, वही डॉक्टर रजनी रावत ब्लाक प्रमुख पाबो ने भी गहरा दुख ब्यक्त किया हैं.



