धारचूला तहसील के अन्तिम गांव में वृक्षों का अवैध कटान

Uk live
0


रिपोर्ट- नदीम परवेज़ धारचूला

धारचूला : पिथौरागढ़ जिले के अंतिम तहसील धारचूला के  गांव गुंजी में ठैकेदारो द्वारा अवैध रुप से वनों को नुक्सान पहुंचाने कि शिकायत वन विभाग से कि है ।प्रधान कहा की वह शासन प्रशासन से इस सीमांत और उच्च हिमालयी क्षेत्र में देवदार के सैकड़ों पेड़ों को अवैध तरीके से काटने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने और भविष्य में अवैध कटान  रोकने की लगातार  गुहार कर रहे हैं।  उच्च हिमालयी क्षेत्र में देवदार के कटे सैकड़ों ठूठ दिखायी दे रहें हैं।

उन्होंने सीधे तौर पर ठेकेदारों पर अवैध पातन के आरोप लगाए हैं। लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि क्या वन विभाग सोया हुआ है। बहुमूल्य देवदार के पेड़ अवैध रूप से सैकड़ों की संख्या में काटे जा रहे हैं।  प्रधान की गुहार लगाने के बाद भी कोई कदम उठाने को तैयार नहीं है। क्या सीमांत क्षेत्र के जंगल इस तरह माफियाओं के हवाले कर दिए गए हैं।  


       सुरेश गूजियालं प्रधान गुजीं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top