रिपोर्ट.. गणेश पुजारा
चम्पावत..पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के आदेशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी चंपावत/ टनकपुर के निर्देशन में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया है।
उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के भारत नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित चौकी शारदा बैराज, थाना बनबसा पुलिस टीम द्वारा चौकी छेत्र अन्तर्गत ग्राम पंपापुर से अभियुक्त सुरेश राम पुत्र स्व0 ठगी राम, निवासी- ग्राम देवीपुरा, गड़ीगोठ, थाना बनबसा, जनपद चंपावत के कब्जे से 50 पाउच कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
उक्त संबंध में थाना बनबसा में मुकदमा अपराध संख्या 58/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
पुलिस_टीम-
01-उ0नि0श्री गोविन्द सिंह चौकी प्रभारी शारदा बैराज थाना बनबसा
02- कानि0 यतेन्द्र रावत
03- कानि0 जीवन पांडेय


