नगर पालिका परिषद टिहरी द्वारा सोर्स आफ सैग्रीगेशन के तहत लोगों को किया जा रहा जागरूक

Uk live
0


 रिपोर्ट ...ज्योति डोभाल 
टिहरी.. नगर पालिका परिषद टिहरी द्वारा सोर्स आफ सैग्रीगेशन के तहत कल के कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए आज नगर क्षेत्र में डोर टू डोर सेवा में लगे वाहनों पर लोगों को अपने घर के कूड़े को गीला एवं सूखा अलग-अलग कर कूड़ा वाहनों में डाले जाने के कार्यक्रम को संचालित  किया गया जिसमें जिलाधिकारी महोदय टिहरी गढ़वाल के निर्देश अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों के लिए मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल, अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल, जिला विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल एवं उप जिलाधिकारी टिहरी के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया  मंगेश घिल्डियाल जिलाधिकारी महोदय टिहरी गढ़वाल,  अभिषेक रोहिल्ला मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल,पालिका अध्यक्ष सीमा कृषाली  एवं संबंधित वार्ड की सभासद  उर्मिला राणा की उपस्थिति में sector 7D, sector 7C बोराड़ी स्टेडियम के आसपास के क्षेत्र में कूड़े का सोर्स ऑफ सेग्रीग्रेशन हेतु लोगों को जागरूक किया गया. 



निरीक्षण के दौरान श्री रामानंद भट्ट, डॉ अजय वाली, बलवंत सिंह नेगी, अक्षित सजवान निवासी sector 7D एवं कुमारी मानसी निवासी h-block नई टिहरी द्वारा अपने घरेलू कूड़े को जैविक अजैविक अलग-अलग डस्टबिन में देते हुए पाया गया जिस पर जिलाधिकारी महोदय एवं पालिका अध्यक्ष जी द्वारा उक्त सभी व्यक्तियों की प्रशंसा करते हुए इनकी सराहना की गई जिलाधिकारी महोदय द्वारा लोगों को अवगत कराया गया की पालिका द्वारा लगातार 1 सप्ताह तक लोगों को जागरूक करते हुए अपने घरेलू कूड़े को जैविक एवं जैविक रूप से अलग-अलग डस्टबिनों में लाकर वाहनों में डाले जाने हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा और तत्पश्चात यदि कोई व्यक्ति आदेशों का पालन नहीं करता है तो उसका मिक्स कूड़ा नहीं लिया जाएगा और उसके विरुद्ध अर्थदंड की भी कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी इस अवसर पर पालिका द्वारा सोर्स ऑफ सिग्रीगेशन हेतु गठित की गई टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में डोर टू डोर सेवा में लगे वाहनों के साथ जागरूकता अभियान संचालित किया गया पालिका के सभासद श्री विजय कठैत एवं अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा सी ब्लॉक नई टिहरी में प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित होकर लोगों को गीले एवं सूखे कूड़े दिए जाने हेतु जागरूक किया गया विधिवत शुभारंभ किया गया जिसमें जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार पालिका द्वारा जिलाधिकारी महोदय टिहरी गढ़वाल, प्रभागीय वन अधिकारी टिहरी एवं अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के नेतृत्व में तीन टीमें बनाई गई जिसमें जिला अधिकारी महोदय द्वारा स्वयं नई टिहरी ई ब्लॉक में प्रातः 7:30 उपस्थित होकर लोगों को सोर्स ऑफ सिग्रीगेशन के तहत जागरूक करते हुए घर से ही गीला एवं सूखा कूड़ा देने के लिए सामूहिक रूप से कॉलोनी वासियों को प्रशिक्षित किया गया इस मौके पर पालिका के समस्त सभासद गण उपस्थित रहे तथा संबंधित वार्ड के सभासद श्री विजय कठैत जी द्वारा लोगों को सोर्स आफ सिग्रीगेशन के लिए प्रेरित किया गया इस मौके पर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्री राजेंद्र सिंह सजवान, सफाई निरीक्षक श्री प्रीतम सिंह, श्री शिव सिंह सजवान, श्री सतीश चमोली, श्री सोवन सिंह नेगी, श्री बिहारी लाल शाह, श्री रविंद्र सिंह रावत, श्री दिनेश कृषाली, शिव प्रसाद रतूड़ी,श्री रुकुम सिंह नेगी, श्री राजेंद्र सिंह रावत, श्री मनोज राणा, श्री भक्ति प्रसाद सकलानी, श्री दयाल सिंह बिष्ट, श्री हरीश कुमार, शीशपाल सिंह सजवान, चरण सिंह नेगी, विकास राजन सहित पालिका की समस्त कर्मचारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य करने वाली एजेंसी मैसर्स जीरो वेस्ट इन कारपोरेशन के साथ घर घर जाकर लोगों को जागरूक करने का अभियान संचालित किया गया इस मौके पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सीमा कृषाली जी द्वारा लोगों से अनुरोध किया गया की पालिका द्वारा विगत कई वर्षों से संपूर्ण नगर क्षेत्र में कूड़े का डोर टू डोर कलेक्शन कार्य किया जा रहा है और सभी लोग अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों का कूड़ा जैविक और अजैविक रूप से पृथक पृथक करते हुए अनिवार्य रूप से पालिका के डोर टू डोर सेवा में लगे वाहनों पर डालें और इस नगर को स्वच्छ सुंदर बनाने में पालिका को अपना सहयोग प्रदान करें
इसके साथ ही पालिका द्वारा अपने सफाई प्रभारी श्री सुशील, श्री राजेंद्र कुमार, श्री हरीश राज, श्री राजेश एवं श्री सुनील के नेतृत्व में अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई अभियान संचालित किया गया तथा नगर क्षेत्र में सड़कों, मोहल्लों  की सफाई के उपरांत झाड़ी कटान का कार्य भी निरंतर किया जा रहा है इसके साथ ही नगर क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन में पालिका द्वारा निरंतर सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव विधिवत रूप से संपादित किया जा रहा है. 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top