टिहरी में बन्दरों के आतंक से लोग परेशान

Uk live
0

ज्योति डोभाल
टिहरी : टिहरी में बंदरों का आतंक खत्म होने का नाम नही ले रहा है ၊ आये दिन लोग बन्दरों से परेशान हैं ၊ बन्दर सुबह शाम लोगों की छतों पर धमक जाते हैं और लोगों के पानी के पाइपों को हिलाने लगते हैं जिससे लोगों को पानी टंकियों में चढ़ाने में दिक्कते आ रही हैं ၊ यही नही बन्दरों के आतंक से परेशान लोग अपने बच्चों को घरों की छत पर भी नही भेज पाते हैं ၊ बन्दर घरों के अन्दर घुसकर लोगों के फ्रिज खोलकर खाने का सामान उठा लेते हैं जिससे लोग खासे परेशान हैं ၊

       राजेन्द्र सजवाण अधिशासी अधिकारी

 स्थानीय नागरिक देवेन्द्र नौडियाल का कहना है कि आये दिन बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं ၊ स्थानीय प्रशासन , नगर पालिका को बंदरो को पकड़ने का अभियान चलाना चाहिये ၊

          धनीराम नौटियाल (स्थानीय )

वहीं स्थानीय नागरिक नवीन सेमवाल , धनीराम नौटियाल का कहना है कि स्थानीय प्रशासन उचित कदम उठाये  ၊बन्दरों ने हमारा जीना मुहाल कर रखा है ၊ हमारे घरों में छोटे-छोटे बच्चे हैं जिनको हम अकेले कमरे से बाहर नही भेज पाते हैं ၊

     (  देवेन्द्र नौडयाल स्थानीय नागरिक )

इस मामले में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी राजेन्द्र सजवाण का कहना है कि हमारे द्वारा पूर्व में बन्दरों को पकड़ने के टेण्डर करवाये गये थे जिसमें उत्तरप्रदेश से एक बन्दर पकड़ने वाली संस्था ने आकर कुछ बन्दर पकड़े थे परन्तु मार्च से लॉकडाउन होने के कारण पूरे बन्दर नही पकड़े गये ၊ उन्होने कहा कि जल्द ही संस्था को बुलाकर बन्दरों को पकड़ा जायेगा और उन्हे जंगलों में छोड़ा जायेगा ၊


         नवीन सेमवाल स्थानीय नागरिक

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top