जल्द निपटायें डोबरा - चांटी पुल के निर्माणाधीन अवशेष कार्य : जिलाधिकारी मंगेश

Uk live
0
ज्योति डोभाल
नई टिहरी : गत दिवस देर सांय जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने निर्माणाधीन डोबरा चांठी पुल का निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को बचे हुए/अवशेष छोटे-मोटे कार्यों को समय से पूरा करने के लिए गति लाने के साथ ही निर्माण कार्यो में लगे श्रमिकों की सुरक्षा का भी ख्याल रखने को निर्देशित किया ၊  इस अवसर पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि पुल निर्माण से संबंधित मास्टिक के अलावा अन्य सभी मुख्य कार्य  पूरे हो चुके हैं। कहा कि पुल निर्माण के बचे हुए अवशेष कार्यो को सितंबर के अंतिम  सप्ताह तक पूरा कर लिया जाएगा। इस हेतु अतिरिक्त श्रमिको को निर्माण स्थल पर लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यो की गति धीमी होने का कारण श्रमिकों का कोरोना के दौरान अपने घर चले जाना है। श्रमिको के आते ही निर्माण कार्यो में गति आ जाएगी। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top