उत्तरप्रदेश : सरकार को एक्शन तो लेना ही था, कहा भी था कड़ी कार्रवाई की जाएगी. आखिर 69 हज़ार शिक्षकों की भर्ती और एक लड़की के 25 जिले में पोस्टिंग का मामला था.
अब भला सरकार कब तक खामोश बैठती आज कड़ा कदम उठा ही लिया, पूरे मामले का खुलासा करने वाले और शिकंजा कसने वाले प्रयागराज (इलाहाबाद) के एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को नौकरी हटा कर waiting list में डाल दिया. गाज उसी पर गिरी जिसने खुलासा किया.
जी यही सच्चाई है कड़वी जरूर है मगर सच्ची है, इसी तरह की कार्रवाई हुआ करती है शासन में कोई भी बैठा हो पर पहली कैंची उसी पर चलती है जो भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ करता है ၊


