नोडल अधिकारी ने आश्रय स्थल , खाघ सामग्री को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों से की पूछताछ

Uk live
0

ब्यूरो चीफ दानिश खान
रामपुर : नोडल अधिकारी ने आश्रय स्थल, कम्युनिटी किचन मे खाद्य सामग्री और साफ-सफाई को लेकर संबंधित अधिकारियों से की पूछताछ


यूपी के रामपुर के नोडल अधिकारी  सुरेंद्र राम ने तहसील बिलासपुर एवं तहसील सदर क्षेत्र के अंतर्गत  बनाए गए आश्रय स्थलों की व्यवस्थाएं देखी तथा कम्युनिटी किचन में साफ-सफाई सहित मेन्यु के अनुसार खाद्य सामग्री बनाने के संबंध में अधिकारियों से विस्तार पूर्वक पूंछताछ की।
तहसील सभागार में निगरानी समितियों के साथ आयोजित बैठक में नोडल अधिकारी ने कहा कि प्रशासनिक स्तर से कोविड-19 के दौरान आमजन की सुविधा और सुरक्षा के लिए अनेक प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासनिक स्तर से दिए गए निर्देशों का जमीनी स्तर पर पालन कराने की जिम्मेदारी निगरानी समितियों की भी है। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड धारकों को  यूनिट के अनुसार राशन वितरण कराया जा रहा है परंतु कोविड-19 के दृष्टिगत उत्पन्न समस्याओं के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ ऐसे भी गरीब और जरूरतमंद परिवार हो सकते हैं जिन्हें वास्तव में खाद्य सामग्री की आवश्यकता है परंतु राशन कार्ड न होने के कारण वे खाद्य सामग्री नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं, निगरानी समितियों की जिम्मेदारी है कि वे ऐसे परिवारों को चिन्हित करके उनकी सूची संबंधित उपजिलाधिकारी को उपलब्ध कराएं ताकि जरूरतमंद परिवारों को भी राशन सहित अन्य राहत सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top