रिपोर्ट : संजय जोशी
रानीखेत : भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक का शिलापट तोड़े जाने पर रोष व्यक्त किया। इस संबंध में उन्होंने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा तथा कार्रवाई की मांग की। उपजिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व विधायक वर्तमान में सांसद अजय भट्ट ने सन् 2014-15 में विधायक निधि से अधिवक्ता संघ को 5 लाख रूपये दिये जिससे पुस्तकालय हाल बनाया था । इसी विवरण का मुख्य दरवाजे पर मद विवरण पट भी लगाया गया था। सोमवार पता चला कि मदपत्र का तोड़कर इसके स्थान पर दूसरा मदपट लगाया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इस कृत्य को माफ नहीं किया जायेगा। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मद पट तोड़ने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की। भाजपा जिला महामंत्री प्रेम शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में इस तरह की राजनीति समझ से परे है। भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल ने कहा कि मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुराना मदपट शीघ्र लगाना चाहिए। उपजिलाधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जायेगी । इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत,भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन नेगी,पूर्व प्रमुख धन सिंह रावत,ध्यान सिंह नेगी ,चंदन भगत,विनोद भार्गव,ललित मेहरा,दीप्ति बिष्ट,सुनीता डाबर,सीमा जसवाल आदि मौजूद रहे।
उपजिलाधिकारी रानीखेत


