रिपोर्ट .वीरेंद्र सिंह नेगी
उत्तरकाशी : जनपद उत्तरकाशी कोरोना मरीजो का इलाज में कोरोना वारियर्स दिन रात लगे हुए है। जिसके चलते जनपद के 10कोरोना मरीज ठीक हो गए है। वरिष्ठ डॉक्टर प्रेम पोखिरियाल के नेतृत्व में उनकी मेडिकल टीम को ये बड़ी सफलता मिली है।
जनपद के लिए भी यह बड़ी राहत की खबर है। जिला अस्पताल के ये सभी कोरोना वारियर्स पिछले लंबे समय से घर नही गए है ,कुछ होटल तो कुछ धर्मशालाओं में रात्रि विश्राम कर रहे है। डॉक्टर प्रेम पोखिरियाल और उनकी टीम कोरोना मरीजों को जनपद उत्तरकाशी में अच्छे से इलाज कर रहे है।
यह तक कोरोना की लड़ाई में डॉक्टर पोखिरियाल मरीजो का मनोबल भी बढ़ा रहे है। जिसकी वजह है बड़ी संख्या कोरोना मरीज जिला अस्पताल में ठीक हो रहे है। जनपद में इस समय 9कोरोना पॉजिटिव एक्टिव केस रह गए है।
डॉक्टरों प्रेम पोखिरियाल का कहना है कि कोरोना मरीजो में सुखी खांसी,सीने में जलन,गले मे खरास,उल्टी दस्त के लक्षण दिख रहे है। कुछ ऐसे भी जिनमे कोई लक्षण दिखाई नही दे रहे है।
डॉक्टर की माने वो कोरोना की इस जंग अपनी पूरी टीम के साथ दिन रात लगे है। परेसानी बहुत है लेकिन हमारी टीम जिसमे डॉक्टर अमनअग्रवाल ,डॉक्टरअमित ,डॉक्टर तरुण स्वास्थ्य कर्मी रमा, विरेंद्र, रजनी, रेखा देवी वीरेंद्र जोशी आदि अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभा रहे है।



