ज्योति डोभाल
नई टिहरी : भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए जांबाज सैनिकों को नमन करते हुए टिहरी के युवा-नौजवानों ने चीन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए सख्त कार्यवाही करने की मांग की है ၊
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष देवेन्द्र नौडियाल ने कहा कि आज नेपाल , पाकिस्तान सहित चीन जैसे देश हमारे ऊपर आक्रमण कर रहे हैं ၊
उन्होने कहा कि चीन जैसे गद्दार देश को सबक सिखाने का वक्त आ गया है ၊
वहीं युवा नेता लखवीर चौहान ने कहा कि पूरे भारतवासियों को चायना के सामान का बहिष्कार करना चाहिये वही हमारी ओर से देश के बीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी ၊
युवा नेता अमित चमोली ने कहा कि पूरा देश आज बदले की आग में जल रहा है इसलिए भारत को समय ना गंवाते हुये चीन को उसकी असली औकात दिखा देनी चाहिये ၊
इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष देवेन्द्र नौडियाल(मोनू) , पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष,
लखवीर चौहान, युवा नेता
सतीश चमोली, सभासद
शैलेन्द्र कान्त, पूर्व छात्रनेता
अमित चमोली उपस्थित रहे ၊


