रिपोर्टः भगवान सिंह
अमर बलिदानी श्रीदेव सुमन के जन्मदिवस पर उन्हें शत-शत नमन।
श्रीदेव सुमन का जन्म 25 मई 1916 को टिहरी जिले के जौल गांव (चम्बा) में हुआ था। स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले श्रीदेव सुमन टिहरी रियासत के खिलाफ आजीवन संघर्ष करते रहे। भारत छोड़ो आंदोलन के वक्त अंग्रेजी हुकूमत ने उन्हें जेल में डाल दिया था। टिहरी राजशाही के खिलाफ आंदोलन करते हुए श्रीदेव सुमन को कई बार गिरफ्तार किया गया। मई 1941 में टिहरी रियासत ने उन्हें टिहरी सी सीमा छोड़ने का फरमान जारी किया लेकिन श्रीदेव सुमन सत्याग्रह आंदोलन करके इस फरमान के खिलाफ खड़े हो गए। इसके कुछ समय बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अगस्त 1942 को उन्हें टिहरी में दूसरी बार गिरफ्तार किया गया। इसके बाद नवम्बर 1942 में भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान वे आगरा सेन्ट्रल जेल में डाल दिए गए। उनके इतिहास को दोहराते हुए उत्तराखंड के लोगों ने याद किया वहीं मंत्री प्रसाद नैथानी का कहना है आज उनके त्याग और बलिदान को याद किया जा रहा है आज हम श्रद्धा सुमन अर्पित करते है


