रिपोर्टः ज्योति डोभाल
टिहरी : टिहरी जिलाधिकारी ने टिहरी का अधिभार ग्रहण करते ही अपने चिर परिचित अन्दाज में कार्य करना शुरू कर दिया है ၊ उन्होने आज पूर्णानन्द इंटर कॉलेज के मैदान में प्रवासियों के लिए लगाए गए काउंटरओ का निरीक्षण किया ၊
निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने सभी काउंटरों पर प्लास्टिक की मोटी सीट लगाने के निर्देश दिये ၊ उन्होने कहा कि प्लास्टिक शीट में दो होल किए जाएं ताकि स्क्रीनिंग के लिए केवल तापमान नापने की मशीन ही बाहर आए किसी भी सूरत में स्वास्थ्य कर्मियों को प्रवासियों के संपर्क में नहीं आना है वही टेंट को और अधिक व्यवस्थित एवं वितरित करने को कहा है इससे पूर्व जिलाधिकारी ने जीएमवीएन गेस्ट हाउस मुनी की रेती में पीआरडी स्वयं सेवकों को कोरेंटिन केंद्रों में तैनाती संबंधी आवश्यक प्रशिक्षण दिया ၊
प्रवासियों को कोरेंटिन करने के लिए पूर्णानंद इंटर कॉलेज के मैदान में होगी एक अधिकारी की तैनाती जो यह सुनिश्चित करेंगे कि किस व्यक्ति को किस होटल में कोरेंटिन पर रखा जाना है ၊
संस्थागत कोरेंटिन व गांव में फैसिलिटी कोरेंटिन के लिए लगेगी अलग अलग लाइन
दिल्ली व मुंबई से आने वाले प्रत्येक प्रवासी को किया जाएगा संस्थागत कोरेंटिन
मैदान में तहसील वार लगे काउंटरों पर बड़ी फ्लेक्सी लगाने के लिए भी निर्देश दिये ताकि दूर से ही पढ़ा जा सके कि किस व्यक्ति को किस तहसील के अंतर्गत जाना है ၊
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि काउंटर पर लगे कर्मचारी बिना मास्क हैंड क्लब्स के ना करें कार्य
कल तक मास्क व हैंड ग्लव्स करा दिए जाएंगे उपलब्ध ၊
उप जिलाधिकारी नरेंद्र नगर को निर्देशित किया कि मैदान में आने वाले प्रवासियों को पीने के पानी की व्यवस्था ,प्रत्येक दिन निर्धारित कंपर्स की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं
अनावश्यक व्यक्तियों के लिए पूर्णानंद इंटर कॉलेज के मैदान को पूर्णता प्रतिबंधित करने के भी दिए निर्देश कहा कि किसी भी सूरत में कोई व्यक्ति प्रवासियों के अलावा अंदर प्रवेश न करने पाए
जिलाधिकारी ने नगरपालिका मुनी की रेती को पूर्णानंद मैदान में सैनिटाइजेशन और साफ सफाई की उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई के दिए निर्देश ၊
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि तहसील वार लगे प्रत्येक काउंटर पर उस तहसील के अंतर्गत समस्त ग्राम प्रधानों के नंबर की सूची उपलब्ध कराएं ၊
जिलाधिकारी ने आरटीओ को हर समय गाड़ियों की उपलब्धता रखने के लिए भी निर्देशित किया मैदान में पब्लिक ऐड्रेसिंग सिस्टम लगाने के लिए निर्देश
जिलाधिकारी ने आटे को निर्देश दिए कि मैदान में आने वाली प्रत्येक बस या छोटी गाड़ियों में वाहन चालक और सवारियों के बीच सुरक्षा के तहत प्लास्टिक शीट लगाएं
जिलाधिकारी ने एआरटीओ को दिए 5000 मास्क व हैंड गलब्स खरीदने के निर्देश कहा की प्रत्येक वाहन चालक के पास उपलब्ध कराएं 10-10 मास्क एवं हेंड ग्लब्स ၊
उन्होने भद्रकाली चेकपोस्ट पर व्यवस्थाओ का जायजा भी लिया ၊
काउंटर पर आगंतुको व कार्मिको के बीच प्लास्टिक शीट लगाने के निर्देश दिये गये साथ ही
जिलाधिकारी ने चेक पोस्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ,स्वास्थ्य कर्मियों, राजस्व कर्मियों के कर्मचारियों अधिकारियों से पूछा कि आपको किसी तरह की कोई परेशानी तो नहीं है या कोई समस्या तो नहीं है यदि किसी भी प्रकार की समस्या परेशानी है तो वह मुझे सीधे संपर्क कर बता सकते हैं जिसका तत्काल समाधान किया जाएगा ၊



