चम्बा नगरपालिका क्वारेंटाइन सेंटर का लगातार सेनेटाइजेशन के साथ ही कर रही होम क्वारंटीन

Uk live
0




रिपोर्टः ज्योति डोभाल
चम्बा : Quarantine centers का किया जा रहा है लगातार सैनिटाइजेशन. इसके अलावा क्षेत्र में home quarantine भी लगातार जारी है.
पालिका क्षेत्र चंबा में सभी quarantine centers में सैनिटाइजेशन का कार्य निरंतर जारी रखा गया है तथा home quarantine किए गए व्यक्तियों की लगातार की CRT टीम द्वारा लगातार थर्मल स्केनिंग भी की जा रही है. शहरी क्षेत्र चंबा में वर्तमान तक 376 व्यक्तियों को home  quarantine किया जा चुका है जिसमें से 156 व्यक्ति अपना समय पूर्ण कर चुके हैं और उन्हें को quarantine व्यवस्था से मुक्त किया जा चुका है इसके अलावा इंस्टीट्यूशनल  quarantine व्यवस्था में जो व्यक्ति हैं उनके केंद्रों में लगातार सैनिटाइजेशन किया जा रहा है और उनकी थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा रही है. पालिका का पालिका क्षेत्र में सेनिटेशन का कार्य भी लगातार जारी है और पर्यावरण मित्रों की सुरक्षा के लिए भी पालिका अस्तर से उन्हें लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं आज राड संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा द्वारा फ्रंट लाइन में कार्य कर रहे पालिका के कर्मचारियों अधिकारियों एवं पर्यावरण मित्रों के लिए पर्याप्त संख्या में सैनिटाइजेशन की शीशियां ग्लास एवं मास्क उपलब्ध कराएं. पालिका के अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी द्वारा बताया कि संक्रमण के खिलाफ सभी कार्य मुस्तैदी से कराए जा रहे हैं जो आगे भी जारी रहेंगे ၊

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top