सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद नैनवाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में बांटे मास्क , साबुन

Uk live
0

रिपोर्टः संजय जोशी
रानीखेत : सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद नैनवाल द्वारा सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को मास्क ,साबुन वितरित किये गये। डा नैनवाल ने बताया कि वह ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरत मंद लोगों को राशन भी वितरित कर रहे है। इससे पूर्व भी नैनवाल द्वारा रानीखेत सहित रानीखेत विधानसभा के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब लोगों को राशन वितरण किया। कई क्षेत्रों में उन्होंने सेनेटाइजेशन का भी कार्य किया। तथा मास्क सेनेटाइजर तथा साबुन भी लोगों को वितरित किये। इस दौरान उनके साथ हर्ष पंत ,शंकर सिंह,राजेंद्र सिंह   ,देव राम आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top