रिपोर्ट : संजय जोशी
रानीखेत। नगर के आस पास के गांवों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तीन प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार मुंबई से पांच प्रवासी युवक 15 मई को अपने गांव पहुंचे थे। मुंबई से आते समय हल्द्वानी तक इन लोगों के साथ गाड़ी में बागेश्वर के युवक भी शामिल थे।बागेश्वर में जब दो युवकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई तो प्रशासन को इनकी जानकारी मिली। मुंबई से आने के बाद ये तीनों अपने गांवों में होम कोरंटाइन में थे। 21मई को प्रशासन द्वारा सभी पांच लोगों को संस्थागत कोरंटाइन किया गया। 21मई का पांच लोगों के सैंपल भेजे गये जिसमें तीन लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई । जबकि दो लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीनों लोगों को उपचार के लिए अल्मोड़ा बेस चिकित्सालय भेज दिया गया है। इन युवको में 22 वर्षीय युवक गांव खुड़ोली पटवारी क्षेत्र स्यालीखेत ,दूसरा युवक 39 वर्षीय गांव चापड़ पटवारी क्षेत्र महरखोला,तीसरा युवक 45 वर्षीय गांव मलौना पटवारी क्षेत्र महरखोला का रहने वाला है। बता दे कि इन गांवों में प्रशासन द्वारा निगरानी की जा रही है। पाॅजिटिव केस मिलने के बाद इन गांवों में सेनेटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। बता दें कि अल्मोड़ा जिले में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित रानीखेत तहसील के हैं।