पौड़ी जिले में कोरोना से पहली मौत , प्रशासन आया हरकत मे

Uk live
0

रिपोर्टः भगवान सिंह
पौड़ी : पौड़ी जिले में कोरोना से पहली मौत हुई है जिसकी आधिकारिक पुष्टी सीएमओ पौड़ी ने की है कोरोना से संक्रमित यह व्यक्ति गाजियाबाद से लौटा था जिसे पाबौ ब्लाक के क्वारंटिन सैंटर में रखा गया था लेकिन इस व्यक्ति ने 22 मई को क्वारंटिन सैंटर में दम तोड दिया तब तक स्वास्थ विभाग इस बात से अंजान था कि व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है अब इस व्यक्ति के सैंपल कोरोना पाजिटिव पाये गये है जिसने स्वास्थ विभाग की नींद को उडाकर रख दिया है युवक को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पाबो ले जाने के बाद पौड़ी जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिये लाया गया था वहीं इसके साथ ही आज ही पौड़ी मंे दो और महिलाये कोरोना पाजिटिव पायी गयी है जिन्हे पौड़ी के आईशोलेशन वार्ड में भर्ती करया गया है ये महिलाये गुरूग्राम हरियाणा और दिल्ली से लौटी थी जिनकी उम्र 75 वर्ष और 53 वर्ष बतायी गयी है दोनो महिलाये कोरोना संक्रमित होने और जिस युवक की मौत हुई  है उसकी रिर्पोट की कोरोना पाजिटिव मिलने से जनपद पौड़ी मंे कोरोना का ये आकडा 10 जा पहुंचा है आज मिले कोरोना के तीन मामलों पर अब इन सभी की ट्रैवल हिस्ट्री की तहकीकात भी जा रही है वहीं अब तक केवल एक की व्यक्ति कोरोना से स्वस्थ हो पाया है सीएमओ पौड़ी ने बताया कि जिस क्वारंटिन सैंटन में ये व्यक्ति रह रहा था उस क्षेत्र में स्वास्थ विभाग और जिला प्रशासन की टीम को मुआयाना करने के लिये भेज दी गया है आगे इन क्षेत्रों में क्या कदम उठाये जायेंगे ये स्वास्थ विभाग के मुआयने के बाद ही तय किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top