जिलाधिकारी आशीष चौहान ने मानसून सीजन की तैयारियों को लेकर वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से ली अधिकारियों की बैठक

Uk live
0

रिपोर्ट .वीरेंद्र सिंह नेगी 
उत्तरकाशी : अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण/ जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने मानसून सीजन की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

 जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून से पूर्व जो तैयारियॉ की जानी है, सम्बन्धित विभाग समय से अपनी कार्य योजना तैयार करना सुनिश्चित करें। ताकि मानसून के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि तहसील स्तर पर उपलब्ध आसका लाइट,पैलीगन लाइट, सर्च एवं हेड लाइट सहित आपदा के जरूरी उपकरण, संसाधन का परीक्षण कर लिया जाय। ताकि खराब होने की स्थिति में लाइट एवं उपकरणों की रिपेयरिंग  मानसून सीजन से पूर्व की जा सके।जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये है कि वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव के लिए पंचायत भवन एवं विद्यालयों में क्वारंटीन सेंटर बनायें गयें हैं इसलिए यह जरूरी हैं कि आपदा के समय के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में अन्य इंटर कॉलेजों एवं विद्यालयों व सार्वजनिक स्थानों को भी चिन्हित कर लें। ताकि किसी प्रकार की घटना घटित होने पर संबंधित क्षेत्र के लोंगो को उस स्थान पर सुरक्षित ठहराया जा सकें।

 जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्र जहां नदी व गाड़ को पार करने के लिए ट्राली संचालित है, उन सभी ट्रॉलियों की रस्सी, तार आदि का मजबूती से परीक्षण करवा लें। ताकि मानसून सीजन में जनसामान्य को  समस्या का सामना ना करने पड़ें। 

      जिलाधिकारी ने कहा कि आलवेदर सड़क निर्माण के कारण नए भूस्खलन जोन बनने की प्रबल संभावना है इस हेतु नए भूस्खलन जोन को बीआरओ व एनएच को चिन्हित करने के निर्देश दिए। साथ ही पूर्व से चिन्हित डेंजर जोन व भूस्खलन जोन पर दोनों छोर पर जेसीबी मशीन व प्रयाप्त संसाधन तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र के जेर्इ, एर्इ का मोबार्इल नम्बर तथा जेसीबी वाहन चालक का नाम तथा मोबार्इल नम्बर भी अपने पास उपलब्ध रखने के निर्देश दिए, ताकि सड़क मार्ग अवरूद्ध होने पर तत्काल संबंधित से सम्पर्क किया जा सके। बरसात के दौरान नालियां बन्द होने से मलबा सड़क में आ जाता हैं जिससे सड़क क्षतिग्रस्त एवं आवागमन के लिए बाधित हो जाती है। इस हेतु नालियों की परस्पर सफाई करवायी जाय। 

  जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मानसून सीजन में कतई भी पानी की सप्लाई बाधित न हो इस हेतु अभी से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाय। विद्युत विभाग को भी बिजली की कनेक्टिविटी बनाये रखने हेतु पर्याप्त स्टाफ तैयार रखने को कहा। पशुपालन विभाग को मानसून सत्र में पशुओं के लिए चारा की उपलब्धता बनाये रखने व भेड़ बकरियों में लगने वाली बीमारियों के लिये आवश्यक दवाई आदि की भी उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।

 मानसून सीजन में गर्भवती महिलाओं को कोई समस्या न हो इस हेतु स्वास्थ्य विभाग  गर्भवती महिलाओं का चिन्हीकरण कर हीमोग्लोबिन आदि की जांच करने करने के निर्देश दिए। साथ ही गांव में आईएलआई से संबंधित लक्षणों की भी जांच करने को कहा। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आपातकालीन समय में विभिन्न प्रकार के उपकरणों के अलावा जीवन रक्षक औषधियो की उपलब्धता एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये।

 जिला पूर्ति अधिकारी से दूरस्थ क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न अग्रिम उपलब्ध कराने एवं जनपद के पेट्रोल पम्पों में समुचित र्इधन उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश दियें । शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को संवदेनशील विद्यालयों एवं आंगनबाडी केंद्रों का चिन्हीकरण करते हुए उसकी सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दियें।जनपद में संचार व्यवस्था दूरस्त रखने के निर्देश दूरसंचार विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दियें कि आपदा के कारण किसानों की कृषि भूमि एवं उनके फसलों का नुकसान होने पर तत्काल मौका मुआयना किया जाय, तथा संबंधित उपजिलाधिकारियों को इसकी जानकारी उपलब्ध कराते हुए क्षति का आंकलन प्रस्तुत करें ताकि किसानों को तत्काल मुआवजा उपलब्ध कराया जा सकें। उसके उपरांत जिलाधिकारी ने कोविड-19 को लेकर भी अधिकारियों की बैठक ली व जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

  वीसी में पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने कहा कि मानसून सीजन के लिये पुलिस के द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पुलिस कार्मिकों को खोज एवं बचाव हेतु प्रशिक्षित किया जा चुका हैं तथा सभी थानों में आवश्यक उपकरण भी दूरस्थ रखें गयें हैं। 
 आपदा व सीमावर्ती क्षेत्र के लिहाज से इस बार आराकोट में स्थायी चौकी खोली गई है। तथा चौकी इंचार्ज की तैनाती कर दी गई है। 

वीडियो कांफ्रेंसिंग में उप जिलाधिकारी पुरोला/आईएएस मनीष कुमार,अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, उप जिलाधिकारी बड़कोट सोहन सैनी,ओसी/ डिप्टी कलेक्टर चतर सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता राजेन्द्र सिंह खत्री, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top