रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
नई टिहरी - मुनी की रेती क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा प्रवासियों को कॉरेन्टीन किये जाने के लिए अधिग्रहण किए गए होटल एवं धर्मशालाओ में आवश्यक सेवाओ के लिए 50 वर्ष से कम उम्र के पीआरडी स्वयंसेवकों तैनाती की जा रही है। गत दिवस जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने मुनिकीरेती स्थित जीएमवीएन गेस्ट हाउस गंगा रेसोर्ट मैं 110 पीआरडी स्वंम सेवकों को सैनिटाइजेशन व कोरेंटिन सेंटर पर उनके दायित्वों के संबंध में स्वयं प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में जिलाधिकारी ने स्वयं सेवको के कहा की आपको किसी भी वस्तु को छूने की आवश्यकता नही है। आप इस कार्य को नो टच पालिसी को ध्यान में रखते हुए सम्पन करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया की स्वयं सेवक यदि प्रशिक्षण में बताई गई बातो का शतप्रतिशत अनुपालन करते है, तो उनके संक्रमित होने की संभावना न के बराबर होगी।
जिलाधिकारी ने युवा कल्याण अधिकारी को 30 स्वयं सेवको की एक टीम बनाने के निर्देश दिए है, जो केवल सेनिटीज़शन का कार्य देखेंगे। इसके अलावा जैसे-जैसे प्रवासियोबकी संख्या बढ़ती है, और होटल/धर्मशालाओं में प्रवासियों को कॉरेन्टीन हेतु भेज जाता है। उसी के अनुरूप स्वय सेवको की तैनाती/डेप्यूट किये जाएंगे।
जिलाधिकारी ने कहा की डिटीडीओ के अनुसार जनपद में लगभग 450 होटल/धर्मशालाए है, जिनमे लगभग 6000 कमरे/कक्ष की उपलब्धता है। मुनिकीरेती व तपोवन क्षेत्र में कुल192 होटल/धर्मशालाओं की उपलब्धता है। जिसमे लगभग 2680 कक्ष उपलब्ध है।
जिलाधिकारी ने डीओ पीआरडी को जनपद के सभी होटल/धर्मशालाओं को कॉरेन्टीन सेंटर बनाये जाने के दृष्टिगत लगभग 8 हज़ार पीआरडी स्वयं सेवको को प्रशिक्षण देकर तैयार करने को कहा है। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया की प्रशिक्षण सीधे और साफ तरीके सी दिया जाए। जिसमे केवल क्या करना है और क्या नही शामिल हो।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक रुहेला, उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी मुकेश डिमरी, अडिशनल एसपी उत्तम सिंह नेगी, सीओ नरेंद्रनगर प्रमोद कुमार शाह, जिला पर्यटन अधिकारी एसएस यादव, ईओ नगर पालिका मुनिकीरेती बद्री प्रसाद भट्ट, थानाध्यक्ष मुनिकीरेती आर के सकलानी के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।



