ग्रीन जोन चम्पावत में भी कोरोना ने दी दस्तक , सात लोग कोरोना पॉजिटिव

Uk live
0


रिपोर्टः गणेश पुजारा
चंपावत : ग्रीन जोन चंपावत में भी कोरोना ने दी दस्तक ၊ 
विभिन्न प्रदेशों से आए १६ प्रवासियों के कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत दिनांक २१ मई को सैंपल लिए गए थे जिसमें से सात लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट  आई है जिससे चंपावत जिले में हड़कंप मच गया है इस कोरोना वायरस काल में चंपावत में एक भी पॉजिटिव केस नहीं था जो कि ७ केस आने के बाद से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है ၊ कोरोना पॉजिटिव युवाओं में चंदनी की ग्राम सभा में एक प्राइवेट कार से नोएडा सेक्टर १० से आए युवक को चंदनी स्कूल में क्वारेंटाइन के लिए रखा गया था वही दूसरा युवक चंद्फारम निवासी है जो कि गुदमी  स्कूल में क्वारंनटाइन के लिए रखा गया था जो कि दिल्ली से आया हुआ था ၊ वहीं एक युवक मुंबई से आया था बनबसा जिसे सरस्वती शिशु मंदिर बनबसा स्कूल में क्वारंटाइन के लिए रखा गया था इसी प्रकार अन्य युवक कोई गुरुग्राम हरियाणा से तो कोई अन्य जगहों से आए हुए थे इन ७ लोगों को कोविड-१९ के संक्रमण में पॉजिटिव पाए जाने पर उच्च चिकित्सा उपचार के लिए सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी भेजा गया है ၊
 एसएसपी महोदय चंपावत द्वारा क्षेत्र वासियों से अपील की गई है कि बाहर से आ रहे प्रवासी लोगों में संक्रमण पाया जा रहा है अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले अन्यथा घरों में ही बने रहे ၊ भारत सरकार द्वारा जारी लॉकडाउन के नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन करें ၊ जनपद में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर ग्राम पंचायतों में क्वारंटाइन किया जा रहा है क्वारंटाइन सेंटर में किसी भी प्रकार का लॉक डाउन के नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो इसके लिए कंट्रोल रूम के ११२ नंबर पर अवश्य सूचित करें इन युवाओं की कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि सीएमओ चंपावत द्वारा की गई है ၊

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top