रिपोर्ट : संजय जोशी
रानीखेत । कोरोना संक्रमण के दौरान कोरोना वारियर्स अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जान बचा रहे हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है उपमंडल के सबसे बड़े राजकीय चिकित्सालय रानीखेत में ।
जहां डॉक्टर कोरोना संक्रमित व अन्य मरीजों का इलाज कर रहे हैं नर्सेज व अन्य कर्मचारी भी तत्परता से कार्य में लगे हैं ।चिकित्सालय में दो एंबुलेंस चालक प्रकाश शर्मा वह मुकेश सती जान जोखिम में डालकर संदिग्ध कोरोना संक्रमित रोगियों को उनके क्षेत्रों से चिकित्सालय ला रहे हैं ।संक्रमण की पुष्टि होने पर मरीजों को अल्मोड़ा बेस चिकित्सालय भी पहुंचा करा रहे हैं। प्रकाश शर्मा का परिवार सल्टमें है ।वह तत्परता के साथ अपने कार्यों को अंजाम दे रहे हैं । संक्रमण के चलते अस्पताल में कार्यरत ललित चीमा ,अशोक कुमार, विमलेश , हरीश बिष्ट भी सेवा भाव से काम में लगे हैं।



