आबकारी अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले , हरीश कुमार को टिहरी का चार्ज

Uk live
0
देहरादून:  सरकार ने जिला आबकारी अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। ओंकार सिंह को जिलाआबकारी अधिकारी हरिद्वार को से सहायक आबकारी आयुक्त बनाकर मुख्यालय देहरादून भेजा गया है। जिला आबकारी अधिकारी टिहरी पवन कुमार को जिला आबकारी अधिकारी ​हरिद्वार भेजा गया है। जिला आबकारी अधिकारी उत्तरकाशी हरीश कुमार को जिला आबकारी अधिकारी के पद पर टिहरी भेजा गया है। सहायक आबकारी आयुक्त, मंडलीय प्रवर्तन गढ़वाल मीनसक्षी टम्टा को जिला आबकारी अधिकारी अल्मोड़ा के पद पर भेजा गया है।

सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन देहरादून लेखा जुयाल भट्ट के जिला आबकारी अधिकारी नैनीताल बना कर भेजा गया है। जिला आबकारी अधिकारी नैनीताल राजीव चौहान को सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन देहरादून के पद पर भेजा गया है। जिला आबकारी अधिकारी अल्मोड़ा दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी को सहायक आबकारी आयुक्त मंडलीय प्रवर्तन गढ़वाल के पद पर भेजा गया है।

जिला आबकारी अधिकारी बागेश्वर अशोक कुमार को सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन उधमसिंह नगर के पद पर भेजा गया है। प्रतीक्षारत प्रतीमा गुप्ता अब जिला आबकारी अधिकारी उत्तरकाशी होंगी। प्रीतक्षारत गोविंद सिंह मेहता को जिला आबकारी अधिकारी बागेश्वर के पद पर भेजा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top