रिपोर्ट - संजय जोशी
रानीखेत - ताड़ीखेत विकासखंड के दूरस्थ गांव हिड़ाम में दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से गांव में हड़कंप मचा है ।
प्रशासन की टीम गांव को रवाना हो गई है। बता दें कि 15 मार्च को गांव के निवासी पति पत्नी अपनी भाई की बेटी के नामकरण में शामिल होने गुडगंाव गये थे। लाॅक डाउन के चलते वह वही फंस गये थे। गांव लौटने के बाद दोनों भाईयों में पहले की कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। ंिजले में 17 कोरोना संक्रमित केस है जिसमंे 11 रानीखेत उपमंडल के हैं ।
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार हिड़ाम गांव निवासी अपनी पत्नी के भाई की बेटी के नामकरण में शामिल होने गुडगांव गये थे। 10 मई को सभी गुडगांव से रोडवेज बस से आये। 11 मई दोपहर अल्मोड़ा पहुचकर इसके बाद रोडवेज की बस से भुजान पहुचंे। इसके बाद सभी लोग टैक्सी से गांव रवाना हुए। सभी लोग अपने घर में कोरंटाइन थे। 21 मई को बिल्लेख गांव निवासी पत्नी के छोटे भाई की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव निकली। इसके बाद प्रशासन द्वारा सभी लोगों को संस्थागत कोरंटाइन कर लिया गया। इसके बाद 24 मई को बड़े भाई में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। प्रशासन इनसे संपर्क में आये लोगों का भी पता लगा रहा है। संक्रमितों को उपचार के लिए अल्मोड़ा चिकित्सालय भेजा गया है।


