टिहरी : आज दिनांक 27 मई 2020 को कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सीएमओ से मिला जिसमें उन्होंने बताया कि जिले के समस्त क्वारन्टीन सेंटर में रह रहे व्यक्ति का हेल्थ चेकअप नहीं हो रहा है कोराना के समय पर कोई हेल्थ टीम और कोरन टाइम पीरियड पूरा होने पर भी कोई टेस्ट नहीं किया जा रहा है और वह व्यक्ति खुले से घूम रहा है तो 14 या 28 दिनों के लिए क्यों कोरन टाइम किया गया कांग्रेस के प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह पवार ने बताया कि थौलधार ब्लॉक के किसी भी गांव में कोई भी टीम अभी तक पीपी किट व थर्मल मशीनें ले कर नहीं पहुंची है जिससे लोगों में डर का माहौल है ၊
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत व सेवादल की महिला अध्यक्ष आशी रावत ने कहा कि नई टिहरी शहर में हुए कोरन्टीन व्यक्तियों के अभी कोई सैंपल नहीं लिए गए हैं, साथ ही वह व्यक्ति स्वयं ही अपने भोजन की व्यवस्था कर रहा है सरकार को चाहिए की उन लोगों के भोजन व रोजगार की संपूर्ण व्यवस्था करें ၊ज्ञापन देने वालों में प्रदेश सचिव कांग्रेस कुलदीप पवार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष, दर्शनी रावत, सेवा दल के अध्यक्ष प्रवीन रावत ,महिला सेवा दल के अध्यक्ष आशी रावत ,चंबा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष राजेंद्र डोभाल ,युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन सेमवाल युवा कांग्रेस के महासचिव शाद हसन ,अमित चमोली आदि लोग थे ၊



