जिलाधिकारी ने शबे- ए- बरात पर लोगों से की अपील

Uk live
0


 ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट


रामपुरयूपी के रामपुर में  कोरोनावायरस  के कारण लॉक डाउन के चलते जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह  ने जिले के लोगों से की अपील करते हुए कहा धार्मिक त्यौहार  शबे-ए-बारात के दौरान कोई भी व्यक्ति घर से बाहर न निकले। कोरोनावायरस के संक्रमण के दृष्टिगत जनपद में यह बेहद जरूरी है कि प्रत्येक व्यक्ति सोशल डिस्टेंसिंग का गंभीरतापूर्वक पालन करें। सब- ए-बारात के दौरान वे अपने घरों में ही रहे। साथ ही उन्होंने स्पष्ट भी किया कि यदि कोई व्यक्ति बिना किसी विशेष कारण के अनावश्यक रूप से घूमता हुआ पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई भी सुनिश्चित कराई जाएगी क्योंकि वर्तमान में प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य को सरकार एवं प्रशासनिक स्तर से सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top